Uncategorized

छठ महापर्व को लेकर बाजारों की बढ़ी रौनक!

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट!

दीवाली के बाद चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है, इसे लेकर बाजारों में काफी चहल पहल देखने को मिल रही है, बाजारों की रौनक दीवाली के बाद फिर लौट आई है। मूल रूप से बिहार से शुरू हुये इस महापर्व का विस्तार अब देश भर में होने लगा है, इसके साथ ही विदेशों में भी जहाँ बिहारी रहते हैं वहाँ से तस्वीरें सामने आने लगी है। छठ मूलतः सूर्य उपासना और प्रकृति पूजा का पर्व है, जिसमें जाति की दीवारें ढह जाति है। छठ पूजा में लगने वाले सामानों के साथ ही कपड़ों और फल की दुकानों पर काफी भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है। छोटे बड़े हर बाजारों में रौनक लौट आई है, कुछ लोग सावधान तो अधिकांश लापरवाह नजर आ रहे हैं। इस बीच सरकार ने भी कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी है,लोगों से यथासंभव घरों में ही पूजा करने को कहा है। परन्तु इसका विरोध भी शुरू हो गया है, छठ तो घाट पर ही करेंगे के नाम से सोशल मीडिया पर बाकायदा कैम्पेन चलाये जा रहे हैं। तो अपने स्तर से लोग छठ घाटों का निर्माण भी शुरू कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button