प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

किसानों के रकबे और फसल का समय सीमा में सत्यापन करें – कलेक्टर

किसानों के रकबे और फसल का समय सीमा में सत्यापन करें – कलेक्टर

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन अब 10 मार्च तक किया जायेगा। किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों अथवा ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गेंहू उपार्जन के तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत किसानों द्वारा दर्ज रकबे का शत-प्रतिशत सत्यापन करें। सभी एसडीएम और तहसीलदार पोर्टल पर सत्यापन की अद्यतन जानकारी दर्ज कराएं। ई-उपार्जन पोर्टल में किसानों द्वारा दर्ज रकबे तथा गिरदावरी से प्राप्त रकबे से सत्यापन करें। गेंहू उपार्जन की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति तत्काल गठित कराएं। गेंहू की गुणवत्ता की जाँच के लिए भी समुचित व्यवस्था करें।

 

कलेक्टर ने कहा कि जिले के लिए निर्धारित किए गए खरीदी केन्द्रों में समय रहते उपार्जन के लिए आवश्यक प्रबंध करें। सभी खरीदी केन्द्रों में तौलकांटा, बारदाने, हम्माल की समुचित व्यवस्था करें। किसानों के लिए छाया और पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था करें। खरीदी केन्द्रों में उपार्जित गेंहू के सुरक्षित भण्डारण तथा आकस्मिक वर्षा से बचाव के लिए भी व्यवस्थाएं रखें। सभी राजस्व अधिकारी तथा उपार्जन से जुड़े अधिकारी खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। आगामी 10 मार्च को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव खाद्य द्वारा उपार्जन तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की जाएगी। सभी अधिकारी अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें। कलेक्टर ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण धान उपार्जन के जिन किसानों का भुगतान लंबित है उन्हें शीघ्र भुगतान कराएं। महाप्रबंधक सहकारी बैंक तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम दो दिवस में तकनीकी बाधाएं दूर करके किसानों को भुगतान कराएं। बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर, जिला प्रबंधक विपणन संघ शिखा सिंह वर्मा, जिला प्रबंधक वेयरहाउस कमल बागरी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित विशाल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button