इटावा कोर्ट परिसर में दुकानों की नीलामी 9 मार्च को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा: जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न अस्थायी दुकानों के ठेके के लिए 9 मार्च को नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 Ashok Kumar Dubey ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दस न्यायालय कक्ष भवन परिसर में स्थित फल-जूस की अस्थायी दुकान तथा नई दीवानी परिसर में फोटोस्टेट की दुकान, हलवाई की दुकान, लाई-चना स्टॉल और पान के खोखे की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए की जाएगी। यह नीलामी 9 मार्च को अपराह्न 4:30 बजे दस न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में होगी।
ठेका लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर बोली लगा सकते हैं। फल-जूस, लाई-चना और पान स्टॉल के लिए 2000 रुपये तथा फोटोस्टेट और हलवाई की दुकान के लिए 10,000 रुपये की सुरक्षा धनराशि नकद जमा करनी होगी। सभी बोलीदाताओं को 9 मार्च को दोपहर 12 बजे तक जमानत राशि जमा करनी होगी, जो नीलामी समाप्ति के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।
नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले को तुरंत बोली राशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा। नीलामी स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा। इच्छुक व्यक्ति 100 रुपये शुल्क देकर नीलामी फॉर्म नजारत कार्यालय से 9 मार्च को दोपहर 12 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
