इटावा के उत्कृष्ट बीएलओ को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी Abhinav Ranjan Srivastava ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की प्रविष्टि करने वाले जनपद के सर्वश्रेष्ठ 8 बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। आयोग द्वारा इसके लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है और जल्द ही संबंधित बीएलओ के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी।
प्रथम स्थान पर विकास खंड जसवंतनगर की ग्राम पंचायत बाउथ के बीएलओ योगेन्द्र सिंह को 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
द्वितीय स्थान पर जसवंतनगर की ग्राम पंचायत अधियापुर के सत्य प्रकाश को 8,000 रुपये दिए जाएंगे।
तृतीय स्थान पर महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत जैतपुर की स्वाती शर्मा को 6,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में महेवा की अहेरीपुर पंचायत के विकास द्विवेदी, जसवंतनगर की मलाजनी पंचायत के सर्वेश कुमार, धरवार पंचायत के अनूप सिंह, तिजौरा पंचायत के हरगोविंद तथा महेवा की निवाड़ी कला पंचायत के रणवीर सिंह को 3,000-3,000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
प्रशासन के अनुसार निर्वाचन कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन बीएलओ को शीघ्र ही उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
