उत्तर प्रदेशप्रशासन

सदर तहसील परिसर के वाहन स्टैंड की नीलामी 25 मार्च को

सदर तहसील परिसर के वाहन स्टैंड की नीलामी 25 मार्च को

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा: सदर तहसील परिसर में संचालित वाहन स्टैंड का ठेका वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25 मार्च को नीलामी के माध्यम से दिया जाएगा।

तहसीलदार सदर ने बताया कि यह नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए की जाएगी। नीलामी की कार्यवाही 25 मार्च को प्रातः 11 बजे तहसील सभागार में संपन्न होगी।

ठेका लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर बोली लगा सकते हैं। नीलामी की शर्तों और नियमों की जानकारी के लिए प्रतिभागी नजारत कार्यालय, तहसील सदर इटावा में नायब नाजिर से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button