इटावा में 9 और 10 मार्च को लगेगा ‘सरस मेला’
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के प्रचार-प्रसार और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इटावा में दो दिवसीय ‘सरस मेला’ आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त स्वतः रोजगार Vinay Kumar ने बताया कि यह मेला 9 और 10 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज के बाहरी परिसर में आयोजित होगा।
मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने स्व-निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी। आम लोग यहां स्वदेशी और घरेलू उत्पाद उचित कीमतों पर खरीद सकेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य समूह की महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। मेले में उत्पादों पर विशेष छूट भी दी जाएगी।
