प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस 5 एंबुलेंस को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

सीतामढ़ी में बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस 5 एंबुलेंस को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी। स्टेट हेल्थ सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस 5 नई एंबुलेंस को सोमवार को विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर सभी एंबुलेंस को रवाना किया।

ये एंबुलेंस सदर अस्पताल सीतामढ़ी, बाजपट्टी, सोनबरसा, परिहार तथा रुन्नीसैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात की जाएंगी। इन एंबुलेंस के संचालन से संबंधित प्रखंडों और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा का त्वरित लाभ मिल सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन एंबुलेंस में प्रशिक्षित टेक्नीशियन के साथ 37 प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। सभी एंबुलेंस वातानुकूलित हैं और बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित हैं, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

इन एंबुलेंस की निःशुल्क सेवा डायल 102 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि नई एंबुलेंस के शामिल होने के बाद जिले में अब कुल 70 एंबुलेंस उपलब्ध हो गई हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. जेड जावेद, डीपीएम हेल्थ अशीत रंजन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button