प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अपर मुख्य सचिव वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगी गेंहू उपार्जन तैयारी की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगी गेंहू उपार्जन तैयारी की समीक्षा

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . रीवा और शहडोल संभाग में गेंहू उपार्जन की तैयारी के लिए बैठक 10 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गेंहू उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। बैठक में उपार्जन के लिए केन्द्रों के निर्धारण, किसानों के सत्यापन, उपार्जन अनुमान, बारदाना, परिवहन, भुगतान तथा भण्डारण व्यवस्था और उपार्जन केन्द्रों गेंहू की सफाई के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में उपार्जित धान की मिलिंग, लंबित भुगतान और लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी। कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग सभी जिलों के कलेक्टर्स सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button