जिला पर्यवेक्षण समिति गठित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण तथा कार्यालय भवन के अनुरक्षण कार्य के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य सचिव संयुक्त कलेक्टर तथा सदस्य अपर कलेक्टर होंगे। यह समिति गैर आवासीय भवनों के संरधारण हेतु शासन द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों का समुचित पालन सुनिश्चित करायेगी
।

