प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा,सीएम राइज स्कूल का कार्य समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा,सीएम राइज स्कूल का कार्य समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश

रिपोर्ट : विशाल समाचार

स्थान:  मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विकासखंड क्षेत्र ढेरा में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देशित किया कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मऊगंज में निर्माणाधीन नवीन कलेक्ट्रेट भवन के आसपास हो रहे अतिक्रमण पर भी कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे शासकीय भूमि सुरक्षित रह सके और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कलेक्टर ने देवतालाब क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त शासकीय भूमि चिन्हित करने के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए शीघ्र भूमि चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर एपी द्विवेदी, एसडीम मऊगंज राजेश मेहता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button