इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड का किया निरीक्षण

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड का किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान बाहर से आए अभ्यर्थियों की सुरक्षा, आवास व अन्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन व बस स्टैंड पर मौजूद अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, ठहरने और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन और पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश देते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग तथा लगातार गश्त बनाए रखने को कहा।

प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button