
सुपर स्पेशलिटी में किशोरी को किया गया पेसमेकर का सफल प्रत्यारोपण
पेसमेकर लगाकर बचाई गई पीड़ित किशोरी की जान
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जटिल रोगों के उपचार में नित नई सफलताएं प्राप्त की जा रही हैं। अस्पताल में मऊगंज की 17 वर्षीय किशोरी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। किशोरी जन्मजात पूर्ण हृदय ब्लॉक से गंभीर रूप से पीड़ित थी। उसे बेहोशी और दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में डॉ. एस.के. त्रिपाठी के पास लाया गया। अस्पताल में डॉ. एस.के. त्रिपाठी (डी.एम. कार्डियोलॉजी) तथा उनकी कुशल टीम ने तत्काल कार्डियक कैथ लैब में पेसमेकर प्रत्यारोपण की जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की, जिससे मरीज की जान बचाई गई। यह प्रक्रिया मरीज के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई। कैथ लैब टीम में जय नारायण मिश्रा, सत्यम, सुमन, मनीष, सुधांशु, निकित, सोनाली, विजय शामिल रहे। नर्सिंग स्टाफ में सतेन्द्र एवं किशोर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के विशेष प्रयासों और पहल से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जटिल रोगों के उपचार के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर विकसित हो रही हैं। जिनके कारण कई गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की जान बचाई जा रही है। प्रक्रिया की सफलता पर संस्थान के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल एवं अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

