प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

एसडीएम हुजूर ने दो लापरवाह कर्मचारियों को दिया नोटिस

एसडीएम हुजूर ने दो लापरवाह कर्मचारियों को दिया नोटिस

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

 

रीवा . एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने सहायक वर्ग तीन दिलीप पाल तथा सहायक वर्ग तीन धर्मेन्द्र पटेल को कारण बताओ नोटिस दिया है। यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित समाचारों में इन दोनों कर्मचारियों को 13 मार्च को एसडीएम कार्यालय में रात 10 बजे शराब पीते हुए दिखाया गया। इस आचरण से कार्यालय की छवि धूमिल होने के साथ इन कर्मचारियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता प्रकट होती है जिसके कारण इन्हें नोटिस दिया गया है। नोटिस का 24 घंटे की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने मामले की जाँच के लिए नायब तहसीलदार हुजूर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति में गठित की है। समिति को जाँच कर दो दिवस में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button