पर्यटन संचालनालय की ओर से सात दिवसीय ‘टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग’ का आयोजन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे,(विशाल सिंह तोमर) – पर्यटन संचालनालय द्वारा ‘नमो पर्यटन कौशल प्रशिक्षण योजना’ के अंतर्गत पुणे प्रादेशिक विभाग के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए सात दिवसीय टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में पर्यटन स्थलों पर मार्गदर्शन, आतिथ्य सेवा तथा पर्यटन से जुड़े विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पुणे प्रादेशिक विभाग के अंतर्गत पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिलों के किसी भी विषय में स्नातक तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 200 युवक-युवतियों को इस प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में ग्वालियर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट तथा महाराष्ट्र पर्यटन संचालनालय के विशेषज्ञ प्रशिक्षक मार्गदर्शन देंगे।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को पर्यटन संचालनालय की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही सिंहस्थ अवधि में टूर गाइड के रूप में कार्य करने के लिए पहचान पत्र भी दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

