सीतामढ़ीप्रशासनबिहार

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन को मिली गति, कचरा संग्रहण वाहनों को किया गया रवाना

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन को मिली गति, कचरा संग्रहण वाहनों को किया गया रवाना

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: सीतामढ़ी बिहार

समाहरणालय परिसर से आज जिलाधिकारी रिची पांडेय ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन इकाई के तहत कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया। यह पहल जिले में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

जिले में वर्तमान में कुल 4 प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU) स्थापित हैं, जिनसे सभी प्रखंडों के पंचायतों में निर्मित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) को टैग किया गया है। इन WPU के माध्यम से पंचायत स्तर पर संग्रहित प्लास्टिक कचरे का नियमित रूप से उठाव किया जाएगा और उसे संबंधित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाया जाएगा।

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में कचरे को वैज्ञानिक तरीके से कंप्रेस कर उसका वॉल्यूम कम किया जाएगा, जिससे उसके परिवहन एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया अधिक सुगम हो सके। इसके उपरांत चयनित एजेंसी Rai Industry, बक्सर द्वारा अपने यूनिट में इस प्लास्टिक कचरे का उपयोग कर फर्नीचर एवं अन्य उपयोगी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रभावी प्रबंधन के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कचरे के पुनर्चक्रण के माध्यम से उपयोगी संसाधनों का निर्माण भी संभव होगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पंचायत स्तर पर प्लास्टिक कचरे का नियमित संग्रहण एवं निष्पादन समयबद्ध रूप से हो।

 

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करें तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button