पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

डायकिन इंडिया ने एआई आधारित ‘वीआरवी अल्फा’ एसी श्रृंखला लॉन्च की, ऊर्जा दक्षता और स्मार्ट तकनीक पर जोर

डायकिन इंडिया ने एआई आधारित ‘वीआरवी अल्फा’ एसी श्रृंखला लॉन्च की, ऊर्जा दक्षता और स्मार्ट तकनीक पर जोर

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे, 20 मार्च। Daikin Airconditioning India Pvt. Ltd. ने वर्ष 2026 के लिए अपनी नई एयर कंडीशनिंग उत्पाद श्रृंखला पेश करते हुए कूलिंग सेक्टर में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कंपनी ने ऊर्जा दक्ष रूम एसी मॉडल्स के साथ एआई आधारित ‘वीआरवी अल्फा’ सीरीज लॉन्च की है, जिसमें स्मार्ट तकनीक और पर्यावरण अनुकूल समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पुणे के JW Marriott Hotel Pune में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के उप-प्रबंध निदेशक Shozo Ando ने बताया कि नई रेंज ‘रिस्पॉन्सिबल कूलिंग’ अवधारणा पर आधारित है और इसे ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के 2026 स्टार रेटिंग मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोयल, पश्चिम क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उल्हास शर्मा और महाराष्ट्र-गोवा के ऑपरेशंस हेड भी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि नए एसी में पेटेंटेड स्ट्रीमर डिस्चार्ज तकनीक से हवा शुद्धीकरण, उच्च दक्षता वाला स्विंग कंप्रेसर, स्मार्ट IoT कनेक्टिविटी, एंटी-कोरोजन कोटिंग और 54 डिग्री सेल्सियस तक प्रभावी कूलिंग देने की क्षमता जैसी विशेषताएं शामिल हैं।

कंपनी ने 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर विशेष ध्यान दिया है, जो कम शोर, तेज कूलिंग और बिजली की बचत के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह रेंज प्रीमियम शहरी ग्राहकों के साथ-साथ पहली बार एसी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी उपयुक्त बताई जा रही है।

व्यावसायिक और उच्च स्तरीय आवासीय परियोजनाओं के लिए पेश की गई ‘वीआरवी अल्फा’ सीरीज एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक पर आधारित है, जो मौसम के अनुसार खुद को एडजस्ट कर बेहतर प्रदर्शन देती है। इससे ऊर्जा बचत और उपयोगकर्ता सुविधा दोनों में सुधार होता है।

कंपनी के अनुसार, 2026 की इस नई श्रृंखला में 60 से अधिक मॉडल शामिल हैं, जो जापानी तकनीक और भारतीय जरूरतों का संतुलन प्रस्तुत करते हैं। कंपनी के तीन उत्पादन इकाइयों के जरिए बाजार में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।

संजय गोयल ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन लागत के चलते कंपनी अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 7 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी।

वीआरवी अल्फा की प्रमुख विशेषताएं:

बिजली की बचत करने वाली उन्नत तकनीक

बेहतर और स्थिर कूलिंग प्रदर्शन

मौसम के अनुसार अनुकूल कार्य प्रणाली

आवश्यकता अनुसार विस्तार योग्य सिस्टम

क्लाउड आधारित एआई सॉल्यूशन

डायकिन इंडिया के बारे में:

वार्षिक कारोबार लगभग 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर

भारत में 2800 करोड़ रुपये का निवेश

उत्पादन इकाइयां: नीमराना और श्री सिटी

तीन आधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र

‘डायकिन-रेची’ संयुक्त भागीदारी

‘नेका’ पुरस्कार 2025 से सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button