इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा: सदर तहसील में वाहन स्टैंड ठेका नीलामी 25 मार्च को, जानें पूरी शर्तें

इटावा: सदर तहसील में वाहन स्टैंड ठेका नीलामी 25 मार्च को, जानें पूरी शर्तें

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, तहसीलदार सदर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि जनपद इटावा की सदर तहसील परिसर में संचालित वाहन स्टैंड का ठेका वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए नीलामी प्रक्रिया 25 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे तहसील सभागार में आयोजित की जाएगी।

इच्छुक प्रतिभागी नीलामी की नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय नजारत, तहसील सदर इटावा में नायब नाजिर से संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

नीलामी स्वीकृत होने पर ठेका 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

बोलीदाता का जीएसटी में पंजीकरण अनिवार्य होगा।

नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

नीलामी में भाग लेने से पहले प्रत्येक बोलीदाता को 25,000 रुपये अग्रिम जमा करना होगा।

राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशन का खर्च सर्वोच्च बोलीदाता को उसी दिन जमा करना होगा।

नीलामी स्वीकृत होने पर 50% राशि तत्काल और शेष 50% राशि 31 मार्च 2026 तक जमा करनी होगी, अन्यथा ठेका स्वतः निरस्त हो जाएगा।

वाहन स्टैंड शुल्क निर्धारित: साइकिल 2 रुपये, मोटरसाइकिल 10 रुपये, चार पहिया वाहन 30 रुपये।

जीएसटी की देय राशि नीलामी धनराशि के अतिरिक्त देनी होगी।

दिव्यांगजन, तहसील स्टाफ, बार एसोसिएशन के रजिस्टर्ड अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि व मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों से वाहन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सर्वोच्च बोलीदाता द्वारा शर्तों का पालन न करने पर दूसरे स्थान के बोलीदाता को ठेका दिया जा सकता है।

नीलामी को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार उप जिलाधिकारी सदर, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा।

नीलामी प्रक्रिया को किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकता है।

प्रशासन ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button