इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा: ‘मिशन शक्ति’ के तहत कन्या जन्मोत्सव, 15 नवजात बालिकाओं का हुआ सम्मान

इटावा: ‘मिशन शक्ति’ के तहत कन्या जन्मोत्सव, 15 नवजात बालिकाओं का हुआ सम्मान

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा— जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन तथा निदेशक महिला कल्याण, लखनऊ के निर्देशों के तहत वासंतिक नवरात्र के अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान (फेज-05, द्वितीय चरण) शुरू किया गया है।

इसी क्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय, इटावा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 15 नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित की गई, वहीं उनकी माताओं— गुंजन, शिवांगी, ज्योति, खुशी कुमारी, पूजा आदि को ड्राई फ्रूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. अनिल कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. पारितोष शुक्ला ने नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को आशीर्वाद देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार सोहन गुप्ता एवं अजित कुमार दुबे ने उपस्थित माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें इन योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया और विभागीय पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय के गौरव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, योगेन्द्र सिंह, अभिषेक वर्मा, सोनम चौधरी, रीना सहित महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी, इटावा के संयोजन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button