एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने लॉन्च किया नेक्स्टऑप्शन; ट्रेडरों के लिए उन्नत स्तर की ऑप्शन ट्रेडिंग होगी आसान
यह एकीकृत प्लेटफॉर्म है, जो रणनीति की तैयारी, वास्तविक समय के आधार पर एनालिटिक्स और क्रियान्वयन (एग्ज़ेक्यूशन) को साथ लाता है, ताकि भारत के बढ़ते खुदरा (रिटेल) निवेशकों के लिए एफएंडओ ट्रेडिंग आसान हो।
वर्कफ्लो को व्यवस्थित करने के लिए तैयार नेक्स्टऑप्शन एक ही इंटरफेस पर संस्थागत श्रेणी के ऑप्शन एनालिटिक और आसान चरण के एग्ज़ेक्यूशन की सुविधा प्रदान करता है।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई, : एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने आज एक नए तरह का प्लेटफॉर्म, नेक्स्टऑप्शन (NxtOption) लॉन्च किया। इसे खुदरा निवेशकों को फ्यूचर और ऑप्शन (एफएंडओ) की रणनीति का विश्लेषण करने, उन्हें बनाने और उन्हें लागू करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य है, एनालिटिक्स, रणनीति से जुड़े टूल और एग्ज़ेक्यूशन को एक ही इंटरफेस में जोड़कर डेरिवेटिव ट्रेडिंग को आसान बनाना। यह भारत में उन्नत ट्रेडिंग समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करता है। यह लॉन्च एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ की भारत में निवेश को सशक्त बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को और दृढ़ता प्रदान करता है। यह एकीकृत टूल और एनालिटिक्स के ज़रिए पूंजी बाज़ार में निवेशकों की भागीदारी को बढ़ावा देता है।
नेतृत्व की टिप्पणी:
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, धीरज रेली ने कहा, “डेरिवेटिव ट्रेडिंग भारतीय बाज़ारों का अहम हिस्सा बन गई है, लेकिन रिटेल निवेशकों की भागीदारी में तेज़ी से हुई बढ़ोतरी से इस परितंत्र में कुछ उल्लेखनीय कमियां भी सामने आई हैं। ट्रेडिंग का बड़ा हिस्सा अभी भी सट्टेबाज़ी पर आधारित है, जहां कई प्रतिभागियों के पास व्यवस्थित रणनीति, जोखिम ढांचे और कारगर सूचना तक पहुंच नहीं होती है। खास तौर पर कई चरणों वाली (मल्टी-लेग) रणनीति के लिहाज़ से एग्ज़ेक्यूशन के लिहाज़ से दक्षता न होने के कारण नतीजों पर और भी बुरा असर होता है। नेक्स्टऑप्शन के साथ, हम पेशेवर श्रेणी के एनालिटिक्स और एग्ज़ीक्यूशन को ज़्यादा सुलभ बनाकर इस कमी को दूर करना चाहते। इससे लोग अधिक अनुशासित, रणनीति आधारित ट्रेडिंग का रुख करेंगे और निवेशकों को रणनीति का अधिक व्यवस्थित तरीके से मूल्यांकन करने में मदद करने वाले टूल मिलेंगे।“
नेक्स्टऑप्शन क्या है?
नेक्स्टऑप्शन, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ का एकीकृत ऑप्शन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। यह उपयोगकर्ताओं को कई चरण की एफएंडओ रणनीति बनाने, जोखिम और लाभ की स्थितियों का विश्लेषण करने, आसानी से ट्रेड करने और वास्तविक समय के आधार पर रणनीति को ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है। पारंपरिक सेटअप जिनमें कई टूल्स की ज़रूरत होती है, इनके विपरीत नेक्स्टऑप्शन हर चीज़ को एक ही एकीकृत इंटरफेस में साथ लाता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ अभी नेक्स्टऑप्शन क्यों लॉन्च कर रहा है?
भारत के डेरिवेटिव बाज़ार में रिटेल भागीदारी में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ज़्यादातर ट्रेडर अभी भी कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म, मैन्युअल आकलन और बिखरे हुए वर्कफ्लो पर निर्भर रहते हैं। नेक्स्टऑप्शन एक ही प्लेटफॉर्म पर इन सारी कमियों को दूर करता है और रणनीति का विश्लेषण, जोखिम प्रबंधन और ट्रेड करना आसान बनाता है। यह कंपनी के ‘भारत में निवेशक को सशक्त बनाने’ के बड़े दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसे नवोन्मेष आधारित समाधानों के ज़रिए पूरा किया जाता है।
नेक्स्टऑप्शन की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
1. रणनीति का निर्माण: ट्रेडिंग से पहले स्ट्रैडल, स्ट्रेंगल, आयरन कोंडोर और बटरफ्लाई जैसी कई चरण की रणनीति बनाकर उनका आकलन। नेक्स्टऑप्शन उपयोगकर्ताओं को पे-ऑफ चार्ट, ब्रेक-ईवन पॉइंट, लाभ और नुकसान के संभावित परिदृश्य, संयुक्त ग्रीक और मार्जिन की ज़रूरतों को देखने की सुविधा प्रदान करता है।
2. रणनीति पर नज़र: उपयोगकर्ताओं को पूरी स्ट्रेटेजी को एक साथ ट्रैक करने और अलग-अलग हिस्सों के बजाय पूरी स्ट्रेटेजी पर नज़र रखने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे रणनीति-स्तर के प्रदर्शन की वास्तविक समय के आधार पर ट्रैकिंग संभव हो पाती है।
3. आसान विकल्प: उपयोगकर्ताओं के बाज़ार के नज़रिए (तेज़ी, मंदी, या न्यूट्रल) को प्रासंगिक रणनीति से जुड़े विचार में बदलकर रणनीति से जुड़े सुझाव देता है। यह उपयोगकर्ताओं को संबंधित जोखिम-लाभ (रिस्क-रिवॉर्ड) का प्रोफाइल देखने में भी सक्षम बनाता है और इसे विशेष रूप से नए और उभरते हुए ट्रेडरों के लिए तैयार किया गया है।
4. उन्नत डेरिवेटिव एनालिटिक्स: डेल्टा, गामा, थीटा, वेगा, इम्प्लाइड वोलाटिलिटी (आईवी), ओपन इंटरेस्ट (ओआई) के रुझानों के साथ-साथ टाइम वैल्यू और इंट्रिंसिक वैल्यू के बारे में वास्तविक समय के आधार पर जानकारी देता है। इसमें मार्केट मूवर, रोलओवर की जानकारी और एफएंडओ बैन लिस्ट ट्रैकिंग जैसी विशेषताएं भी शामिल हैं।
नेक्स्टऑप्शन अन्य ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म से किस तरह अलग है?
नेक्स्टऑप्शन अलग-अलग किस्म के टूल की ज़रूरत को खत्म कर अपने-आपको सबसे अलग साबित करता है। यह पूर्ण वर्कफ्लो (विचार → विश्लेषण → क्रियान्वयन) प्रदान करता है और संस्थागत-स्तर के विश्लेषण को आम लोगों की पहुंच के साथ जोड़ता है।
ट्रेडरों के लिए नेक्स्टऑप्शन कहां उपलब्ध है?
नेक्स्टऑप्शन मोबाइल (इन्वेस्टराईट) और एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के वेब प्लेटफॉर्म पर, साथ ही एचडीएफसी स्काई (जो रियायती ब्रोकिंग सेवा है) के वेब प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।
यह प्लेटफॉर्म कई व्यवस्थित विश्लेषणात्मक फीचर के ज़रिये ऑप्शन रणनीति का मूल्यांकन करने में उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए, ‘ईज़ी ऑप्शंस’ नामक सुविधा भी पेश करता है। यह सुविधा ट्रेडर के बाज़ार से जुड़े के नज़रिए को संभावित रणनीति वाले सुझावों में बदल देती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी ट्रेडर का किसी विशेष समय-सीमा के लिए निफ्टी के बारे में तेज़ी का नज़रिया है, तो यह सिस्टम उसे उपयुक्त ऑप्शन रणनीति और उनके रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल के बारे में बताता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के नेक्स्टऑप्शन पेश करने से स्पष्ट है कि कंपनी भारत में डेरिवेटिव बाज़ार से जुड़े उपयोगकर्ताओं के लिए टेक्नोलॉजी आधारित टूल उपलब्ध कराने के अपने दृष्टिकोण पर कायम है। यह एनालिटिक्स, रणनीति निर्माण और उसे लागू करने की प्रक्रिया को एक ही ट्रेडिंग अनुभव में जोड़ता है, जिससे ‘भारत के निवेश को सशक्त बनाने’ में इसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी।
नेक्स्टऑप्शन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहां लॉग इन करें:

