
मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से महाराष्ट्र केसरी विजेता Harshvardhan Sadgir की मुलाकात
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से 68वें महाराष्ट्र केसरी विजेता Harshvardhan Sadgir ने प्रतियोगिता के आयोजक रामकृष्ण सातव के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने Harshvardhan Sadgir की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाराष्ट्र राज्य कुश्तीगीर संघ और आयोजकों को भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती हैं और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती हैं।
इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य कुश्तीगीर संघ के कार्याध्यक्ष संदीप भोंडवे, पुणे जिला कुश्तीगीर संघ के अध्यक्ष मेघराज कटके तथा केतन जाधव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

