प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत कबड्डी खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल 28 मार्च को

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत कबड्डी खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल 28 मार्च को

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र (कबड्डी) के संचालन के लिए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल प्रक्रिया दिनांक 28 मार्च 2026 को जानकी स्टेडियम, डुमरा (सीतामढ़ी) में आयोजित की जाएगी। यह चयन प्रक्रिया बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा निर्धारित की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर चयन प्रक्रिया में सीधे भाग ले सकते हैं।

ट्रायल हेतु पात्रता एवं शर्तें

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म तिथि 01 जनवरी 2012 से 01 जनवरी 2014 के बीच)। राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त अथवा प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अधिकतम 2 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की जा सकती है।

ट्रायल में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

चयनित खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं

चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण केंद्र के निकट सरकारी विद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आवासीय सुविधा, सरकारी अस्पताल में चिकित्सा सुविधा एवं प्रतिदिन पौष्टिक भोजन (दो नाश्ता एवं दो समय का भोजन) उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा खेल पोशाक एवं उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक तीन माह पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा या भोजन भत्ता देय नहीं होगा। चयनित खिलाड़ियों का नामांकन आवश्यक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के उपरांत ही किया जाएगा।

इच्छुक प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक योग्य खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button