रिश्वत लेते वीडियो वायरल, बेलसंड के राजस्व कर्मचारी निलंबित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। बेलसंड अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी संजय कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दाखिल-खारिज के कार्य के एवज में ₹13,000 रिश्वत लेते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।
मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी


