देशयात्रा

एअर इंडिया 29 मार्च से अहमदाबाद की अपनी सभी उड़ानों को टर्मिनल 2 पर रीलोकेट करेगी

एअर इंडिया 29 मार्च से अहमदाबाद की अपनी सभी उड़ानों को टर्मिनल 2 पर रीलोकेट करेगी

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान :अहमदाबाद एमपी

अहमदाबाद,  एअर इंडिया ने आज ऐलान किया कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इसकी सभी अंतर्राज्यीय उड़ानों को 29 मार्च 2026 से टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 पर रीलोकेट कर दिया जाएगा।

 

 

 

इस रीलोकेशन में अहमदाबाद से आने-जाने वाली एअर इंडिया की 210 साप्ताहिक अंतर्राज्यीय उड़ानें शामिल है, जबकि एयरलाइन की अहमदाबाद से आने-जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें पहले से ही टर्मिनल 2 से संचालित होती हैं।

 

29 मार्च से, एअर इंडिया की सभी आने-जाने वाली उड़ानें केवल टर्मिनल 2 से संचालित होंगी।

 

 

 

अहमदाबाद आने-जाने वाले मेहमानों को एयरपोर्ट का बेहतर अनुभव प्रदान करने के प्रयासों के तहत एअर इंडिया ने यह बदलाव किया है। 49,000 वर्गमीटर बिल्ट-अप एरिया में फैला टर्मिनल 2 यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करता है। यहाँ 52 चैक-इन काउंटर, सेल्फ़-बैगेज ड्रॉप कियोस्क, डिजियात्रा कियोस्क, 17 डिपार्चर इमिग्रेशन काउंटर, 22 अराइवल इमिग्रेशन काउंटर, डिपार्चर और अराइवल के लिए 8 फ़ास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ई-गेट, तथा शॉपिंग व खाने-पीने (एफ एंड बी) के कई विकल्प मौजूद हैं।

 

 

 

एअर इंडिया ने अहमदाबाद आने -जाने के लिए बुकिंग कराने वाले सभी यात्रियों को एसएमएस, ईमेल और अन्य डायरेक्ट कम्युनिकेशन चैनलों के ज़रिए टर्मिनल में हुए बदलाव के बारे में जानकारी पहुंचाना शुरू कर दिया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपने टर्मिनल की जानकारी दोबारा जाँच लें, ताकि उन्हें यात्रा के आखिरी समय में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button