प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में पुलिस की सख्ती: बेलसंड व परसौनी में औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी में पुलिस की सख्ती: बेलसंड व परसौनी में औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार

जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंचल निरीक्षक, बेलसंड द्वारा रविवार को बेलसंड, परसौनी सहित कई थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ओ०डी० ड्यूटी, गश्ती दलों की सक्रियता तथा डायल 112 की कार्यप्रणाली की गहन जांच की गई। अंचल निरीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस बल को नियमित गश्त बढ़ाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button