
उप मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती का लिया जायजा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर स्थित अपने खेत में प्राकृतिक खेती द्वारा उगाये जा रहे साग-सब्जी तथा गेहूं की फसल का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता, जल संरक्षण एवं रासायनिक मुक्त खेती की प्रक्रियाओं का जायजा लिया
।



