प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

बैठक में मुख्य रूप से रसोई गैस सिलेंडर/ कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता, बैकलॉग में आई कमी, अफवाहों पर नियंत्रण,

बैठक में मुख्य रूप से रसोई गैस सिलेंडर/ कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता, बैकलॉग में आई कमी, अफवाहों पर नियंत्रण,

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

 

श्री महेंद्र कुमार, प्रभारी सचिव, सीतामढ़ी– सह– सचिव, खेल विभाग की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आज एलपीजी/ पीएनजी सप्लाई स्टेटस से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई ।बैठक में इसके साथ ही माइग्रेंट वर्कर्स की स्थिति, फेक न्यूज़ और अफवाहों का काउंटर करना, उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक ,इस संबंध में विशेष कर बॉर्डर एरिया को फोकस करने ,अन्य खाद्य पदार्थों की मूल्य की स्थिति इत्यादि से संबंधित विस्तृत समीक्षा की गई। जमाखोरी/ कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने का भी निर्देश दिया।बैठक में मुख्य रूप से रसोई गैस सिलेंडर/ कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता, बैकलॉग में आई कमी, अफवाहों पर नियंत्रण,

नियंत्रण कक्ष की कार्य प्रणाली और प्रवासी मजदूरों के आगमन की स्थिति के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए सचिव के द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि पीएनजी के कार्य में तेजी लाई जाए। बताया गया कि सीतामढ़ी जिले में बीपीसीएल द्वारा सीतामढ़ी शहर के वार्ड नंबर 1 से 25 तक कुल 3700 घरों में पीएनजी का पाइप लाइन लगाया गया है। इसके लिए डीसीयू( डीकंप्रेशन यूनिट)की स्थापना की जानी है। इस हेतु ग्राम भू भैरव प्रखंड डुमरा में भूमि चिन्हित किया गया है जिसे स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है।

बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय ने जानकारी दी कि 062 26–250316 पर कंट्रोल रूम कार्य कर रहा है।जहां कुल प्राप्त शिकायतों की संख्या 236 है।कुल निष्पादित शिकायत की संख्या 230 है।6 लंबित हैं। यानी निष्पादन का प्रतिशत 97.45 है

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी नियमित रूप से छापामारी करना सुनिश्चित करें, गैस सिलेंडर की होर्डिंग और कालाबाजारी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाई जाए, अफवाहों पर न केवल नियंत्रण हो बल्कि उनके विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उर्वरक दुकानों पर नियमित रूप से छापामारी हो। विशेष कर बॉर्डर एरिया में संदेहास्पद उर्वरक दुकानों को चिन्हित कर उनका लाइसेंस रद्द किया जाए तथा उनके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की जाए। एस एस बी के साथ समन्वय बनाई जाए। सभी आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी/ तस्करी रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं। प्रवासी श्रमिकों के आगमन को लेकर सूचना तंत्र को मजबूत करें।इस संबंध में माननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन,उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, एडीएम संजीव कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृज किशोर पांडे,नगर आयुक्त गजेंद्र प्रसाद सिंह, जी बताए जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिंहा, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी

एसडीपीओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री विशाल जिला कृषि पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक डीपीएम जीविका कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, बीपीसीएल, एचपीसीएल एवं आइओसीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button