इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जमानत पर रिहा ग्राम प्रधान को बहाल किया गया पदभार

जमानत पर रिहा ग्राम प्रधान को बहाल किया गया पदभार

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, : जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जानकारी दी है कि विकास खंड चकरनगर की ग्राम पंचायत चाँदई के ग्राम प्रधान विपिन कुमार उर्फ फूल सिंह को उनके पद के कर्तव्यों के निर्वहन की अनुमति दे दी गई है।

बताया गया कि ग्राम प्रधान दिनांक 27 फरवरी 2026 को जमानत पर जिला कारागार से रिहा होकर ग्राम पंचायत में उपस्थित हो चुके हैं। इसके मद्देनजर पूर्व में जारी कार्यालय आदेश संख्या 3882 दिनांक 05 फरवरी 2026, जिसके तहत प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाई गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है।

अब ग्राम प्रधान को पुनः अपने पद के अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button