प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निवारण पर जोर

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निवारण पर जोर

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी, : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला में प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं।

सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस पहल से आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है, जिससे लोगों में विश्वास और संतोष की भावना बढ़ रही है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button