प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण निर्धारित आवंटन प्रतिशत से करें – कलेक्टर

कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण निर्धारित आवंटन प्रतिशत से करें – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने गैस एजेंसी संचालकों को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण निर्धारित आवंटन प्रतिशत से करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि कामर्शियल एलपीजी के वर्तमान में खपत तथा आवश्यक सेवाओं को देखते हुए शासन द्वारा इनके वितरण का प्रतिशत तय किया गया है। इसका पालन करते हुए शैक्षणिक संस्थाओं तथा चिकित्सा संस्थानों को तय आवंटन का 30 प्रतिशत सिलेंडर प्रदान करें। आवश्यक सेवाओं, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, जेल तथा सामाजिक न्याय और महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित ऐसे संस्थान जिसमें वृद्धजन, महिलाएं एवं बच्चे निवासरत हैं उनके लिए 35 प्रतिशत आवंटन, होटलों के लिए 9 प्रतिशत, रेस्टोरेंट और कैटरर्स के लिए 9 प्रतिशत एवं ढाबा और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 7 प्रतिशत आवंटन तय किया गया है। अन्य उद्योगों के लिए 5 प्रतिशत एवं औद्योगिक संस्थानों के लिए 5 प्रतिशत आवंटन तय किया गया है। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति 5 किलोंग्राम, 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम तथा 425 किलोग्राम के सीलबंद सिलेंडरों में करें। वितरित एलपीजी सिलेंडरों की जानकारी ऑनलाइन साफ्टवेयर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button