रीवा संभाग में 15 अप्रैल से होगी गेंहू की खरीदी
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा शासन द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की जाती है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में रीवा संभाग में किसानों से 15 अप्रैल से गेंहू की खरीद की जाएगी। इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए गए हैं
।



