
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल का स्वागत एवं सत्कार किया ग
या।


