प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगे अधिकारी

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगे अधिकारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

 

मऊगंज. जिले के सभी विद्यालयों में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है। स्कूल चलें हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चार अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को चार अप्रैल को विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें मार्गदर्शन देने को कहा है। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारी विद्यार्थियों के बीच एक कालखंड का समय बिताएंगे और उन्हें अपना अनुभव सुनाएंगे। इसके साथ ही अधिकारी बच्चों को अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु मार्गदशन करेंगे। कार्यक्रम में अधिकारी विद्यार्थियों अथवा विद्यालय को उपयोगी वस्तुएं भेंट कर सकेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि सभी अधिकारी बच्चों के बीच पहुंचने के फोटोग्राफ्स और प्रतिवेदन बीईओ शत्रुधन प्रसाद मिश्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button