
जनरल ऑब्जर्वर विद्यानंद सिंह और पुलिस निरीक्षक एन. कोलनची का मतदान केंद्रों का निरीक्षण
चुनाव संबंधी कार्यों और तैयारियों की ली समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
बारामती: बारामती उपचुनाव के मद्देनज़र निर्वाचन क्षेत्र के जनरल ऑब्जर्वर श्री विद्यानंद सिंह और पुलिस निरीक्षक श्री एन. कोलनची ने निर्वाचन निर्णय अधिकारी कार्यालय के नामांकन कक्ष का दौरा कर उपलब्ध सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही चुनाव से जुड़ी तैयारियों और कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने उम्मीदवारों को दिए जाने वाले नामांकन पत्र और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की तथा उम्मीदवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर निर्वाचन निर्णय अधिकारी उत्तम दिघे तथा सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी एवं तहसीलदार स्वप्नील रावडे ने चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद उन्होंने मळद, गुणवडी, डोर्लेवाडी, मेखळी, जळगाव, कऱ्हावाघज, मोरगांव और तरडोली सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप और सुरक्षा दीवार जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच की तथा जहां भी कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
मेखळी स्थित एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) का भी निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की गई।

