इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

इटावा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष/थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए उनकी रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष बल दिया।

उन्होंने ई-साक्ष्य ऐप, सीसीटीएनएस प्रणाली, एफआईआर लिंकिंग, आई-रेड (सड़क दुर्घटना), ट्रैफिक प्रबंधन, ई-समन तामिला, ऑपरेशन कन्विक्शन तथा गैंगस्टर व गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरांत आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button