पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

प्रधानमंत्री जनआरोग्य और महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजनाओं की पुणे में विभागीय समीक्षा

प्रधानमंत्री जनआरोग्य और महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजनाओं की पुणे में विभागीय समीक्षा

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे, (विशाल सिंह ) – प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना (PMJAY) और महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजना (MJPJAY) के क्रियान्वयन की विभागीय समीक्षा हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस, पुणे में आयोजित की गई।

बैठक में पुणे विभाग के स्वास्थ्य संचालक डॉ. भगवान पवार, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. नागनाथ येमपल्ले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामचंद्र हनकारे, योजना के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. वैभव गायकवाड तथा पुणे जिला समन्वयक डॉ. प्रीती लोखंडे उपस्थित थीं।

बैठक के दौरान जिले के सरकारी अस्पतालों में इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं, इसका विस्तृत आकलन किया गया। सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए गए कि वे इन योजनाओं के तहत पंजीकृत होकर प्रत्येक पात्र मरीज का उपचार योजना के अंतर्गत ही करें।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के लिए योजना के अंतर्गत 25 उपचार प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं। इन प्रक्रियाओं में आने वाले मरीजों के लिए यदि प्री-ऑथराइजेशन योजना के पोर्टल के माध्यम से भेजा जाता है, तो संबंधित पीएचसी को क्लेम प्राप्त होगा, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।

इसके अलावा, योजना में शामिल 223 ‘गवर्नमेंट रिजर्व्ड’ प्रक्रियाओं के तहत उपजिला और ग्रामीण अस्पतालों को पात्र मरीजों का प्री-ऑथराइजेशन करना अनिवार्य किया गया है।

पुणे विभाग के सभी उपजिला, ग्रामीण अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया गया कि वे अगले एक महीने के भीतर योजना के तहत मरीजों का उपचार शुरू करें। एक महीने बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। जो अस्पताल योजना के अंतर्गत उपचार नहीं करेंगे, उनके नोडल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों के खिलाफ यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, प्रत्येक जिले में कम से कम 100 या उससे अधिक बेड वाले अस्पतालों को योजना में शामिल करने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य संचालक डॉ. भगवान पवार ने विश्वास व्यक्त किया कि पुणे विभाग के सभी सरकारी अस्पताल PMJAY और MJPJAY योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button