
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन, समस्याओं के त्वरित निवारण पर जोर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,: जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस को जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 04/04/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी विवाद, साइबर अपराध, मारपीट तथा अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जन शिकायत सुनवाई का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।


