प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने हनुमना क्षेत्र में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने हनुमना क्षेत्र में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी पी.के. पाण्डेय ने हनुमना तहसील एवं नगर परिषद क्षेत्र में संचालित जनगणना संबंधी प्रारंभिक कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्री पाण्डेय के साथ जिला प्रभारी श्री मोहित साहू एवं जनगणना सुपरवाइजर (नगर परिषद हनुमना) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के दल ने हनुमना तहसील कार्यालय सहित नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में जाकर गणना ब्लॉकों के चिन्हांकन और प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने डेटा संकलन की शुद्धता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि समयबद्धता जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रपत्रों और डिजिटल प्रविष्टियों को पूर्ण करें। गुणवत्ता एवं सटीकता डेटा संकलन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न करें। प्रत्येक परिवार और भवन का विवरण पूर्ण शुद्धता के साथ दर्ज करें। फील्ड में कार्य कर रहे प्रगणक और पर्यवेक्षक आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपादित करें। तकनीकी दक्षता डिजिटल माध्यम से किए जा रहे कार्यों में तकनीकी बारीकियों का विशेष ध्यान रखें। जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को टीम भावना के साथ संपन्न करें ताकि जिले के आंकड़े त्रुटिहीन रहें। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों को जनगणना संबंधी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button