
रीगा थाना परिसर में 2720 लीटर देसी शराब का विनष्टिकरण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा सीतामढ़ी बिहार
रीगा: रीगा, में आज दिनांक 04.04.2026 को रीगा थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विभिन्न कांडों में जब्त की गई कुल 2720 लीटर देसी शराब का विधिवत् विनष्टिकरण किया गया।
यह कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया और कानूनी प्रावधानों के तहत की गई। विनष्टिकरण के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो।



