प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 5 और 6 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 5 और 6 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 5 और 6 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को सुबह 11 बजे रीवा से अतरैला के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे अतरैला में इंटेकवेल टीपी का निरीक्षण करेंगे तथा जवा और गंगेव विकासखंड में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे जवा पहुंचकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर महाविद्यालय जवा के रजत जयंती एवं नवनिर्मित शिक्षा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 5 बजे जवा से हिनौती गौधाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 6 बजे श्री रामचरितमानस पाठ में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम हिनौती गौधाम में करेंगे।

उप मुख्यमंत्री 6 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे हिनौती गौधाम से मऊगंज के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 11 बजे मऊगंज में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री इसके बाद मऊगंज से हिनौती गौधाम पहुंचकर दोपहर 2 बजे हिनौती गौधाम के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री हिनौती गौधाम से प्रस्थान कर रीवा आएंगे और शाम 4 बजे जिला न्यायालय परिसर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए विधायक निधि से 9 लाख 20 हजार रुपए के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री इसके बाद शाम 5 बजे पुनर्घनत्वीकरण योजना से निर्मित लोक निर्माण विभाग के संयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस भवन का निर्माण बोदाबाग करहिया रोड में किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button