
पशुपालन विभाग की गौ संरक्षण समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की गई।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की गौ संरक्षण समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर हरे चारे की बुवाई की जाए एवं गौशालाओं में हरा चारा अवश्य होना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खण्ड विकास अधिकारियों को चरागाह के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे वहां हरे चारे की बुवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में स्वच्छ पेयजल, भूसा, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भूसादान पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं गौशालाओं में भूसा की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर गौशाला सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गायों को भूसा पानी के साथ मिलाकर ही दिया जाए एवं कैटल कैचर समय से उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो केयर टेकर सही से कार्य न करें उन पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें हटाया जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर बैठक अवश्य की जाए।
उक्त बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


