वी ने महाराष्ट्र में किया अपने 5G फुटप्रिंट का विस्तार, 18 अतिरिक्त शहरों में सेवाओं को लॉन्च करने की योजना
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:महाराष्ट्र राज्य
महाराष्ट्र● आज से कोल्हापुर, वसई, नांदेड़, जलगांव, सतारा, मालेगांव, शिर्डी और धुले में 5G सेवाएं लाइव हुईं, मई 2026 तक 10 अन्य शहरों में विस्तार की योजना
मुख्य हब्स जैसे पुणे, नागपुर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर में 5G सेवाओं के लॉन्च के बाद, जाना-माना दूरसंचार सेवा प्रदाता वी अब महाराष्ट्र में अपने 5G विस्तार को और तेज़ कर रहा है। राज्य में अपने 5G फुटप्रिंट को मजबूत बनाते हुए, कंपनी ने 8 प्रमुख शहरों— कोल्हापुर, वसई, नांदेड़, जलगांव, सतारा, मालेगांव, शिर्डी और धुले में सेवाओं को 5G लॉन्च करने की घोषणा की है।
योजना के अनुसार रोलआउट करते हुए, वी मई 2026 तक दस अन्य शहरों— अकोला, मिरज, चंद्रपुर, सोलापुर, उल्हासनगर, भिवंडी, अहिल्यानगर, अमरावती, लातूर, गोवा में भी 5G सेवाओं को लॉन्च करेगा।
अपनी 5G सेवाओं के विस्तार के लिए, वी मुख्य मार्केट्स को प्राथमिकता दे रहा है, जिसमें इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डेटा की ज्यादा खपत वाले सेंटर और उभरते शहरी क्लस्टर शामिल हैं। इन शहरों में रोलआउट महाराष्ट्र को कवर करने के वी के दृष्टिकोण की पुष्टि करता है। गौरतलब है कि भारत का यह इकोनॉमिक पावरहाउस नेशनल GDP में 13 फीसदी से अधिक योगदान देता है। औद्योगिक हब्स, कृषि केंद्रों और पर्यटन केंद्रों के संयोजन को लक्ष्य बनाकर, वी बड़े पैमाने पर डिजिटल रूपांतरण के लिए 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की तैनाती कर रहा है और विकास की संभावनाओं वाले इन मार्केट्स में अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है।
इस विस्तार पर बात करते हुए, आनंद दानी, क्लस्टर बिजनेस हेड – महाराष्ट्र एंड गोवा, वोडाफोन आइडिया ने कहा:
“हम महाराष्ट्र के प्रमुख मार्केट्स में वी के फुटप्रिंट को मजबूत बनाते हुए राज्य में अपने 5G नेटवर्क का विस्तार तेज़ कर रहे हैं। पुणे, नागपुर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों में अपनी मौजूदगी के बाद अब हम आठ शहरों में विस्तार कर रहे हैं और चरणबद्ध तरीके से कई अन्य शहरों में विस्तार की योजना है। हमारा विस्तार उन जगहों को प्राथमिकता देने पर स्पष्ट रूप से केंद्रित है जहां डेटा की मांग बहुत ज्यादा है और डेटा खपत की भारी संभावनाएं हैं, ताकि हमारे यूजर्स को लगातार नेटवर्क का बेहतर अनुभव मिल सके।”

