संभागीय टीएल बैठक आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा,मध्य प्रदेश
रीवा रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय में टीएल पत्रों की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, ई आफिस, एटीआर बिन्दुओं, संकल्प से समाधान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान, पेयजल व्यवस्था, जल स्वावलंबी ग्राम, कलेक्टर, कमिश्नर कान्फ्रेंस के बिन्दुओं सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।



