इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य: 30 साल पुराने केस की प्रॉपर्टी सुरक्षित वापस

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य: 30 साल पुराने केस की प्रॉपर्टी सुरक्षित वापस

 

इटावा (वि.स.प्रतिनिधि)। जनपद इटावा पुलिस ने मालखाना निस्तारण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब तीन दशक पुराने प्रकरण से जुड़ी केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित वापस मंगवाया है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और लंबित मामलों के निस्तारण के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के सभी थानों में लंबित केस प्रॉपर्टी के शत-प्रतिशत निस्तारण और मालखानों के सुव्यवस्थितिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 1996 में दर्ज मु0अ0सं0 329/1996 से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को दिल्ली से वापस प्राप्त किया।

बताया गया कि इस प्रकरण में वैज्ञानिक परीक्षण हेतु 9mm कारबाइन सहित कुल 11 साक्ष्य राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), दिल्ली भेजे गए थे। हालांकि मामले में वर्ष 2005 में ही न्यायालय का निर्णय आ चुका था, लेकिन तकनीकी और प्रक्रियात्मक कारणों से ये साक्ष्य संस्थान स्तर पर लंबित थे।

थाना सिविल लाइन के हेड मोहर्रिर हरवीर ने पुराने अभिलेखों और पत्राचार की बारीकी से जांच कर इस लंबित केस प्रॉपर्टी को चिन्हित किया। इसके बाद जनपद स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। एसएसपी के आदेश पर आरक्षी यशवंत सिंह को विशेष वाहक के रूप में दिल्ली भेजा गया, जिन्होंने सभी 11 साक्ष्यों को सीलबंद अवस्था में सुरक्षित वापस लाकर थाना सिविल लाइन के मालखाने में नियमानुसार जमा कराया।

इस कार्रवाई से वर्षों से लंबित केस प्रॉपर्टी का सफल निस्तारण संभव हो सका है और जनपद के अभिलेख भी अद्यतन किए गए हैं। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button