प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनीं समस्याएं

जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनीं समस्याएं

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी (वि.स.प्रतिनिधि)। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 08 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि जन शिकायत सुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, ताकि पुलिस-जन संबंध और अधिक मजबूत हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button