प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभया ब्रिगेड सक्रिय

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभया ब्रिगेड सक्रिय

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी (वि.स.प्रतिनिधि)। सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।

महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित यह विशेष टीम स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास नियमित रूप से गश्त कर रही है, ताकि आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

पुलिस प्रशासन के अनुसार अभया ब्रिगेड का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और किसी भी प्रकार की असुविधा या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। टीम पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button