प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

खास महाल की भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

खास महाल की भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी में आज दिनांक 10 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा डुमरा ग्राउंड के पीछे स्थित प्रवेश द्वार के समीप खास महाल की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमि पर अस्थायी टीन शेड बनाकर कब्जा किया गया था तथा पाइलिंग कर स्थायी संरचना निर्माण का भी प्रयास किया जा रहा था।

प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार एवं डीसीएलआर सदर श्री अमित राज की उपस्थिति में नगर निगम एवं अंचल कार्यालय डुमरा की संयुक्त टीम के माध्यम से कार्रवाई की। इस दौरान सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button