प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रिपल लोडिंग व बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रिपल लोडिंग व बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई

रिपोर्ट : विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर दिवा गश्ती के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा ट्रिपल लोडिंग, बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button