
“सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत सुरसंड में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
“सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के भिट्ठा थानांतर्गत पश्चिमी पंचायत भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आमजन को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


