प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रिपोर्ट:   विशाल समाचार

स्थान: सीतामढ़ी, बिहार 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवागमन को सुचारू रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button