
इटावा पुलिस ने 14 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट की
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, इटावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 14,132 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Brjesh Kumar Srivastava के निर्देशन में थाना बसरेहर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेसीबी मशीन से शराब का विनष्टीकरण कराया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में पुलिस, अभियोजन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। नष्ट की गई शराब तीन मुकदमों से संबंधित थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।



